नमस्ते दोस्तों आज मैं आपको कमर दर्द, इसके कारण और इसके इलाज के बारे में बताऊंगा। तो चलिए जानते है कमर के
दर्द बारे मे।
![]() |
कमर दर्द का इलाज home remedies and Yogasan |
कमर दर्द के बारे में थोड़ी बातें
वर्तमान के समय में कमर दर्द की शिकायत लगभग सभी लोगो को हो रही है। असंतुलन
खान पान, रहन सहन के कारण यह दर्द या
यह फिर कहले की यह बीमारी ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है। यह एक ऐसा दर्द है जो शेर को
भी गीदड़ बना देता है, सीना तान के चलना वाले को
झुक झुक कर चलना सीखा देता है।
इसका
अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह स्लिप डिस्क (Slip Disk)
का
भी रूप ले सकता है। जो की एक बहुत ही चिंता का विषय है। इसलिए समय रहते ही कमर
दर्द का इलाज करना बहुत जरूरी है। आज मैं आपको इसी कमर दर्द के कुछ बहुत ही असर दर
इलाज के बारे में बताऊंगा जो आपके कमर दर्द को गायब कर देगा। लेकिन उससे पहले कमर
दर्द के कारण जान लेना भी बहुत ही जरूरी है।
क्यों होता है कमर दर्द (reason of back pain in Hindi)
क्यों होता है कमर दर्द? इसका कारण क्या है? What is the reason of back pain?
यह
सवाल बहुत तो के मन में रहता ही है। हलाकि कुछ कारण तो ज्यादातर लोगो को मालूम ही
है; जैसे की भारी सामान उठाना, पीठ में ज़ोर देने वाले कामों को करना इत्यादि।
लेकिन कुछ इसे कारण भी है जो कई लोग नहीं जानते। कमर दर्द के कारण (reason of back pain) को जानना बहुत ही जरूरी है
क्योंकि कारण जानने से ही आप कमर दर्द से बच पाएंगे।
मनुष्य का कमर विभिन्न
मांसपेशियों, डिस्क,नसों और हड्डियों की जटिल संरचना है। कमर के
हड्डी को सहारा देने के लिए उसमें कुछ बहुत ही छोटी छोटी गद्देदार डिस्क होता है; जो कमर की हड्डी को झटका लगने बचाता है। यही
डिस्क कमर के हड्डी को लचीला बना कर रखता है। साथ में इसमें कुछ नसों और
मांसपेशियाँ भी रहता है। लेकिन जब इनमें से किसी में भी चोट या कुछ समस्या उत्पन्न
हो जाता है तब कमर दर्द की समस्या दिखाई देता है। नीचे कमर दर्द के कुछ मुख्य कारण
बताए गए है,
- भरी सामान
उठाना, पीठ में जोड़ देने वाले काम करना
इत्यादि कारण तो आप सभी को मालूम ही है। लेकिन कभी कभी कम वजन वाला सामान भी
अगर गलत तरीके से उठाया जाए तो
पीठ या कमर
का दर्द शुरू हो
सकता है।
- घंटों तक बैठे रहने से कमर का दर्द होने का खतरा रहता है।
- कब्ज की समस्या। ऐसे तो कब्ज की समस्या बहुत बीमारीयों का मुख्य कारण है और यही कब्ज की समस्या ज्यादा होने पर आपको कमर दर्द की समस्या दिखाई दे सकता है।
- काम करना
सेहत के लिए अच्छा है लेकिन ज्यादा काम करना सेहत के लिए ख़राब साबित हो सकता
है। यह कमर के दर्द को उत्पन्न कर सकता है।
- बचपन में
अगर कमर में गहरा चोट लगा हो तो यह बाद में जाकर कमर दर्द और Slip Disk का रूप ले सकता है।
- बढ़ता वजन
कमर के दर्द को पैदा करता है।
- अचानक एक
ही झटके से उठने से कमर में मोच या दर्द शुरू हो सकता है।
- निकोटिन
युक्त पदार्थ जैसे गुटखा, धूम्रपान
आदि का सेवन करने से भी कमर का दर्द हो सकता है; क्योंकि निकोटिन कमर के डिस्क को कमजोर करता है।
इसके
अलावा भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर, ऊंची
एड़ी के चेदल पहना, घंटो गाड़ी चलाना, गलत तरीके से घंटों बैठे रहना, सोते वक्त मोटे तकिए का इस्तेमाल करना इत्यादि
करने से भी कमर में दर्द शुरू हो सकता
है। जिसको समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यह स्लिप
डिस्क (Slip Disk ) बीमारी को पैदा कर सकता है।
कमर दर्द का इलाज
अगर
बीमारी है तो उसका इलाज भी है। बस इलाज ढूंढे ने की देरी है। इस कमर दर्द का भी इलाज है। आप दो तरीके से इसका इलाज कर सकते है एक
दवाई के जरिये और दूसरा व्यायाम के जरिये। आज में आपको दोनों ही तरीके बताऊंगा; कुछ घरेलू उपाय (home remedies) के
बारे में बताऊंगा तो कुछ
योगासन (Yogasan) बारे में बताऊंगा जो आपके कमर दर्द को छूमंतर
कर देगा।
कमर दर्द के घरेलू उपाय (home remedies)
अकसर
लोग कमर के दर्द से बचने के लिए बाजार में मिलने वाले सख्त दवाओं का इस्तेमाल
करते है। जो की सेहत के लिए काफी खराब है। आप बाजार के दवाई से अच्छा घर मे ही
आयुर्वेद तरीके से कमर के दर्द से बच सकते है, लेकिन
साथ में बता दू की अगर दर्द बहुत
ज्यादा है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लीजियेगा। नीचे कमर के दर्द के कुछ घरेलू उपाय (home remedies) बताया गया है,
- 30 ग्राम कपूर और 200
ग्राम
सरसों का तेल लीजिये। उसे धुप में कम कम 15
से 20 मिनट के लिए रख दीजिये। इसके बाद उस तेल से कमर पर
अच्छे से मालिश कीजिए। इस घरेलू उपाय के जरिये किसी भी प्रकार के कमर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
- एक सुखी
खुबानी, एक सुखी अंजीर और पांच सूखे
आलूबुखारे को अच्छे Mix कर लीजिए। Mix करने के बाद इसे अच्छे से चबाकर खाएं। ऐसा आपको सिर्फ
दो महीने तक खाना है। हालांकि इसे खाने के कुछ दिनों बाद ही इसका असर दिखने
लगेगा; लेकिन आपको इसे बीच में ही नहीं
छोड़ना है। इसे लगातार दो महीने तक रोजाना खाना है। दो महीने बाद आप देखेंगे
की आपका कमर का दर्द बिलकुल ख़त्म हो चूका है।
- सूखा हुआ
अदरक एक ग्राम, त्रिफला 2 ग्राम,
लहसुन 500 मि.ग्राम या इसके स्थान पर अश्वगंधा 2 ग्राम लेकर इन सब को अच्छे मिला लीजिए और रोज रात को
इसे खाये। इसे खाने से कमर के दर्द से काफी आराम मिलता है।
- अरंडी के
पत्ते के ऊपर सरसों का तेल लगाकर थोड़ा गरम करके इसे कमर में लगाना चाहिए।
इससे कमर के दर्द से आराम मिलता है।
- रोज सुबह
नारियल के तेल या सरसों के तेल मे चार से पांच लहसुन की कलियां डाल कर गर्म
कीजिये। इसे तब तक गर्म कीजिये जब तक लहसुन की कलियां काली ना हो जाए। इसके
बाद थोड़ा ठंडा होने पर इसे कमर पर अच्छे से मालिश कीजिये। यह न सिर्फ कमर के
दर्द के लिए उत्तम है बल्कि सूजन के लिए भी ही अचूक इलाज है।
- इसके अलावा
गरम पानी में काला नमक डालकर उससे नहाने से या
फिर गरम पानी और काला नमक को मिलकर पीठ में देने से कमर के दर्द और पीठ के
दर्द के लिए उत्तम है।
इन अचूक उपायों के जरिए आप कमर के दर्द के साथ साथ पीठ के दर्द
से भी छुटकारा पा सकेंगे।
कमर दर्द के लिए अचूक योगासन (Yogasan for back pain)
ऐसे
तो प्रत्येक मनुष्य को योगासन करना ही चाहिए क्योंकि योगासन से शरीर और मन दोनों
ही स्वस्थ रहता है। ऊपर दिए गये उपायों के साथ अगर आप नीचे दिए योगासन भी करेंगे तो आपका कमर दर्द कहाँ गायब हो जाएगा आपको मालूम भी नहीं चलेगा,
- मकरासन :
पेट के बल लेट जाए। अब दोनों हाथों को मोड़कर कोहनी को नीचे रखकर एक स्टैंड
जैसा बना लीजिये। अब दोनों हथेलियों में ठोड़ी (Chin) को रख दीजिये और घुटनों से लेकर एड़ियों (पंजों) तक
पैरों को सीधा तन कर रखे। इसके बाद श्वास अंदर भरते हुए दोनों पैरों को पहले
क्रमशः एक एक कर के तथा इसके बाद दोनों पैरों को, मोड़कर एड़ियों को नितम्ब तक लाना ले जाना करें। इसे 10 बार करें;
यानि पहले
वाले के दोनों पैरों को मिलाकर 20
बार और
दूसरे वाले को 10 बार करें।
- भुजङ्गासन-1 : पेट के बल लेट जाएँ,
दोनों
हाथों को मोड़कर हथेली को छाती के पास लाये,
पैरों को
सीधा रखकर एड़ियों (पंजों) को एक साथ में मिलाकर पीछे की ओर खींचकर रखें।
श्वास अंदर भरकर नाभि के नीचे वाले भाग को जमीन में (गद्दे में) टिकाते हुए
सर को धीरे धीरे ऊपर की तरफ उठायें। सर और गर्दन को जितना हो सके पीछे की ओर
मोड़कर रखे। इस स्थिति में लगभग 25
से 30 Second तक रहे। इसके बाद धीरे धीरे पहले वाले स्थिति में आ
जाए। इसे भी आप 8 से 10
बार कर
सकते है।
- मर्कटासन-1 : पीठ के बल सीधे लेट जाएं। दोनों हाथों को कन्धों के
समानान्तर आकाश की और खुला रखे। इसके बाद दोनों घुटनों को एक साथ मोड़कर
एड़ियों (पंजों) को नितम्ब के पास लायें। अब एड़ियों को परस्पर मिलाकर जमीन
पर (यानी गद्दे पर) टिकाते हुए घुटनों को दायीं ओर झुकाएं; लेकिन सर को इसके विपरीत दिशा में यानी बाईं ओर मोड़कर
रखें। इसी तरह प्रणाली विपरीत दिशा में भी करें। इस क्रम को १० बार (यानी 5 बार दाएं और 5
बार बाईं
तरफ) करें।
- मर्कटासन-2 : मर्कटासन-2 लगभग मर्कटासन-1 जैसा ही है; लेकिन बस इसमें दोनों पैरों के बीच लगभग डेढ़ फुट का अन्तर रहता है। यानी घुटनों को झुकाने के बाद एक पैर का घुटना दूसरे पैर के एड़ी को स्पर्श करना चाहिए। बाकी सारा कुछ मर्कटासन-1 जैसा ही हैं। इसे भी 10 बार करें।
यह
कुछ मुख्य योगासन (Yogasan) थे जिसे करने से आपका का कमर का दर्द गायब हो जाएगा। लेकिन आप को यह केवल चार
योगासन रोज करना है और दो से तीन बार करना है। योगासन ओर भी थे जैसे की भुजङ्गासन-2, शलभासन-1, 2, 3, लेकिन मैंने सिर्फ यह चार योगासन ही दिए है क्योंकि इन्ही
चार योगासन के जरिये आप अपने कमर के दर्द से छुटकारा पा सकेंगे। अगर आप योगासन में ओर ज्यादा समय
देना चाहते है तो आप शलभासन को भी अपने List में शामिल कर सकते हैं।
अंत में कुछ बातें
वर्तमान के समय में लोग इतने
व्यस्त हो चुके है की अपने शरीर के लिए थोड़ा समय भी नहीं निकाल पाते। इसके
फलस्वरूप लोगों को कमर के दर्द का सामना करना पड़ता है और कुछ लोग रोज व्यायाम
करने का भीष्म प्रतिज्ञा कर बैठते है; जो
की कुछ ही दिनों के बाद प्रतिज्ञा का नाम तो रहता है लेकिन व्यायाम का नामो निशान
नहीं रहता। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना। आपको
कमर दर्द हो चाहे ना हो लेकिन आपको रोजाना व्यायाम करना ही है। व्यायाम करने से
आपका शरीर स्वस्थ रहेगा, आपका मन स्वस्थ रहेगा ओर तभी
आप ज्यादा अच्छे से अपना काम कर पाएंगे। यह बात आपको भी बहुत ही अच्छे से मालूम
है। मैं बस आपको Remind करा दे रहा हूँ ताकि आपको
इससे फायदा हो सके और आप दुसरो को Remind करा दे।
आज मैंने आपको पीठ और कमर दर्द, इसके कारण और इसके उपाय के बारे में बताया। हो सकता है इसमें से कुछ
बातें आपको मालूम हो, शायद कुछ नहीं मालूम या हो
सकता है आप इससे भी रोचक कुछ बातें जानते हो। मैंने यहीं प्रयत्न किया की मैं अपने
बातों को आपको अच्छे से समझा सकू;
ताकि
आपको इसका सम्पूर्ण लाभ मिल सके और कमर के दर्द से छुटकारा पा सके।
लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत
बहुत धन्यवाद। अपना ख्याल रखे,
अपने
परिवार का ख्याल रखे और समाज के लोगों के साथ मिलजुल कर काम करें।